আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गले में चॉकलेट अटकने से 8 साल के मासूम की मौत

Published on: November 28, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. तेलंगाना के वारंगल में 8 साल के एक बच्चे की गले में चॉकलेट अटकने से मौत हो गई. बीते दिनों बच्चे के पिता ऑस्ट्रेलिया गए थे और वहां से टॉफियां लेकर आए थे. घटना शनिवार को वारंगल के पिनावरी स्ट्रीट के एक स्कूल में हुई. शहर में रहने वाले कंवर सिंह व गीता के चार बच्चे हैं. सिंह बिजली के उपकरणों की दुकान चलाते हैं. बीते दिनों वे ऑस्ट्रेलिया गए थे और वहां से बच्चों के टॉफियां लेकर आए थे. शनिवार को दंपती ने स्कूल जाते वक्त अपने बच्चों को ये चॉकलेट दी थी. उनके दो बेटे व एक बेटी पिनावरी स्ट्रीट में ही चलने वाले एक स्कूल में पढ़ते हैं.

https://श्रद्धा जैसा एक और केस, शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा; कई इलाकों में फेंके

उनका आठ साल का बेटा संदीप जब स्कूल की दूसरी मंजिल पर स्थित अपनी कक्षा में जा रहा था तब उसने यह चॉकलेट अपने मुंह में रख ली थी. सीढ़ियां चढ़ते वक्त चॉकलेट उसके गले में अटक गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा. जब दूसरे बच्चों ने उसे गिरा देखा तो उन्होंने स्कूल के शिक्षिकों व प्रबंधन को खबर दी. उसे तत्काल प्राथमिक उपचार देकर उसके माता-पिता को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही कंवर सिंह स्कूल पहुंचे और गंभीर हालत में संदीप को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसके गले में फंसी टॉफी निकालने का प्रयास किया, लेकिन दम घुटने के कारण बच्चे की मौत हो गई.

https://1 दिसंबर से होने जा रहे ये बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now