नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शनिवार सुबह गंगा नदी में 34 यात्रियों से भरी नाव पलट गई. गनीमत रही कि समय रहते सभी लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया गया. लेकिन 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअसल, शनिवार सुबह सवा सात बजे केदार घाट से 34 यात्रियों को लेकर चली नाव शीतला घाट के सामने पहुंची थी. तभी नाव का पटरा किसी वजह से टूट गया. पटरा टूटते ही नाव नदी में डूबने लगी. यह देख नाविक ने पानी में छलाग लगी दी और यात्रियों को मुसीबत में छोड़ भाग गया. लोगों की चीख पुकार सुन दूसरे नाविकों और घाट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाई और एक-एक करके सभी 34 यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू किया.
https://एनर्जी, आयरन और विटामिन्स का पॉवरहाउस है खजूर
घटना में एक दंपति की हालत गंभीर बताई जा गई है, जिसमें से महिला को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जबकि, पुरुष की गंभीर हालत देखते हुए बीएचयू रेफर कर दिया गया. सभी नाव सवार यात्री आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं, जो इन दिनों वाराणसी की यात्रा पर हैं. उधर, एक प्रत्यक्षदर्शी राजेश तिवारी के अनुसार, नाव में 34 लोग सवार थे. अचानक नाव के अंदर पानी भरने लगा. इसके बाद नाविक नाव छोड़कर भाग निकला और नाव में मौजूद लोग नदी में डूबने लगे. लोगों के चीखने के बाद मौके पर मौजूद दूसरे नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए सभी का रेस्क्यू करना शुरू कर दिया.
https://गुजरात के लिए भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, किए कई बड़े वादे









