नई दिल्ली. गुजरात के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022में बीजेपी ने वोटर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए घोषणा पत्र में कई बड़े वादे किए हैं. इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गुजरात दिशा देने वाली भूमिका है. गुजरात संतों की भूमि है. नए संकल्प के साथ गुजरात का विकास होगा. बीजेपी सरकार जो कहती है वो करती है. हम संविधान के अनुसार चलते हैं. भाजपा के संकल्प पत्र के मुताबिक, अगले 5 वर्षों में गुजरात के युवाओं को 20 लाख रोजगार के अवसर दिए जाएंगे. दस हजार करोड़ रुपए के बजट से 20,000 सरकारी स्कूलों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बदला जाएगा.
https://फॉरेंसिक जांच में श्रद्धा के मर्डर की पुष्टि, बरामद हड्डियों से पिता का DNA मैच
तीन सिविल मेडिसिटी, 2 एम्स के स्तर के संस्थान स्थापित करने और मौजूदा अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए 10,000 करोड़ रुपए का महाराजा श्री भगवत सिंह जी स्वास्थ्य कोष बनाया जाएगा. घोषणा पत्र के अनुसार, 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने के मद्देनजर गुजरात ओलंपिक मिशन शुरू होगा. सुनिश्चित किया जाएगा कि गुजरात में हर नागरिक के पास पक्का घर हो. एक लाख से ज्यादा महिलाओं को सरकारी नौकरियां दी जाएंगी. वरिष्ठ महिला नागरिकों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी. मजदूरों को 2 लाख रुपए तक का बिना गारंटी का लोन देने के लिए श्रमिक क्रेडिट कार्ड देंगे. भाजपा के संकल्प पत्र के अनुसार, गुजरात यूनिफॉर्म सिविल कोड कमेटी की सिफारिशों का पूरी तरह लागू किया जाएगा. एंटी-रेडिकलाइजेशन सेल बनाई जाएगी. गुजरात रिकवरी ऑफ डैमेज ऑफ पब्लिक एंड प्राइवेट प्रॉपर्टी एक्ट को लागू किया जाएगा.
https://उपार्जन केंद्र प्रभारी व कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्य से पृथक, बर्खास्तगी की अनुशंसा









