नई दिल्ली. एक ऐसी अनोखी शादी हुई जिसमें 67 साल का दूल्हा था और 65 साल की दुल्हन थी. इतना ही नहीं, स्टेज पर ही दुल्हन ने दूल्हे को किस भी किया. त्रिशूर में रामवर्मपुरम के एक ओल्ड ऐज होम में यह अनोखी शादी हुई. दूल्हे कोछानियान मेनन 67 साल और 65 साल की लक्ष्मी अम्माल ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ यह शादी की. शनिवार को हुई इस स्पेशल शादी में शामिल होने के लिए केरल के कृषि मंत्री वीएस शिवकुमार और कलेक्टर एस शानवास विशेष रूप से आए.
http://मुख्यमंत्री ने की घोषणा, अब राज्योत्सव के साथ हर साल होगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव
शादी से पहले मेहंदी फंक्शन भी हुआ. दरअसल, यह दोनों कई सालों से एक-दूसरे को जानते थे लेकिन बीच में कोई कॉन्टैक्ट नहीं रहा. कोछानियान लक्ष्मी अम्माल के पति के असिस्टेंट के रूप में काम कर चुके थे. जब कोछानियान के परिवार वालों ने उन्हें छोड़ दिया तो वह ओल्ड ऐज होम में चले गए. इसके बाद लक्ष्मी के पति की भी मौत हो गई तो वह भी उसी ओल्ड ऐज होम में आ गई. इसके बाद दोनों में फिर से प्यार पनपा और दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए.
http://घर छोड़ने की बात कह बैठा लिया बाइक पर, अनाचार के बाद छोड़ा









