अंबिकापुर. बारात देखकर घर लौट रही युवती से अनाचार का मामला सामने आया है. युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोरिया जिले की एक 18 वर्षीय युवती अंबिकापुर गांधीनगर थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर में रहकर बच्चों को देखभाल करती है. शुक्रवार 27 दिसंबर को वह शादी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी. रात 10 बजे घर वापस लौट रही थी. इस बीच रास्ते में एक बाइक सवार युवक कमोदा विहार में किराए के मकान में रहने वाला निरंजन टोप्पो उसके पास पहुंचा और घर छोड़ने की बात कहकर जबरन बाइक पर बैठा लिया.
http://भाई की मौत की खबर मिलने के बाद भी प्रियंका गांधी की सुरक्षा में डटी रहीं CO अर्चना सिंह
युवती को घर पहुंचाने की बजाए आरोपी अपने कमरे में ले गया और यहां उसके साथ अनाचार किया. दूसरे दिन सुबह आरोपी बाइक से युवती को घर से कुछ दूरी पर ले जाकर छोड़ दिया और भाग गया. इसके बाद युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और रविवार को इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में की. मामले में पुलिस ने धारा 376(2)(ढ), 342 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
http://अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, कहा- मुझे योग्य समझने के लिए धन्यवाद







