नई दिल्ली. देशी बाजारों में पीली धातु की कीमतों में गिरावट के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 40 रुपए गिरकर 52,797 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया. पिछले कारोबार में सोना 52,837 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. हालांकि इस दौरान चांदी 110 रुपए की तेजी के साथ 62,056 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,745 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा जबकि चांदी 21.27 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही.
https://झूठ बोलकर युवती को प्यार में फंसाया, राज खुला तो कर दी हत्या
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आज रात जारी होने वाले मिनट्स को देखते हुए COMEX सोना एशिया में नीचे चला गया है, क्योंकि निवेशक ताजा रुझानों के लिए इसका इंतजार कर रहे हैं. कोटक सिक्योरिटीज के कॉमोडिटी रिसर्च के प्रमुख रविंद्र वी. राव के अनुसार कॉमेक्स गोल्ड मंगलवार को सुस्ती के साथ बंद होने के बाद $1740/oz के करीब ढंग से सपाट कारोबार कर रहा है. सप्ताह की शुरुआत में सोना 0.86% गिरने के बाद से स्थिर रूप से कारोबार कर रहा है. यूएस डॉलर इंडेक्स (DXY) पिछले सत्र में 0.57% की गिरावट के बाद थोड़ी नरमी दिख रही है.
https://बोलेरो और ट्रक में भिड़ंत, अस्थि विसर्जन कर लौट रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत










