नई दिल्ली. महरौली में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा के 35 टुकड़े करने वाले आफताब पर सनक किस हद तक सवार थी, इसका खुलासा उसके ताजे कबूलनामे से होता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने फ्रिज में रखे श्रद्धा के सिर को आखिर तक नहीं फेंका था. पूछताछ में आफताब ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर फ्रिज में रखे श्रद्धा के कटे सिर को देखकर अपने प्यार की यादें ताजा किया करता था. पुलिस मंगलवार को दिनभर आफताब को साथ लेकर छतरपुर के जंगल में श्रद्धा के सिर की तलाश करती रही, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली. दिल्ली पुलिस आफताब पूनावाला से इस दिल दहलाने वाले हत्याकांड के हर राज उगलवाने की कोशिश कर रही है.
https://घुमका को नगर पंचायत बनाने, स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा
आने वाले दिनों में उसका नारको टेस्ट भी किया जा सकता है. अब तक की पूछताछ में आफताब ने कबूला कि उसने श्रद्धा का गला घोंटने के बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे. लेकिन वह सिर को क्षत-विक्षत नहीं कर पाया था. उसने उसे फ्रिज में सजा दिया था. शव के दूसरे हिस्सों को तो वह रोज रात में 2 बजे उठकर फेंकता रहा, लेकिन सिर को उसने सबसे आखिर में ठिकाने लगाया. आफताब ने पूछताछ में दावा किया कि इस दौरान वह फ्रिज खोलकर श्रद्धा के सिर को निहारकर अपने प्यार को याद किया करता था. श्रद्धा के शव से छुटकारा पाने के लिए उसने सबसे आखिर में सिर को भी जंगल में कहीं फेंक दिया था. श्रद्धा का यह कटा सिर आफताब पर सजा का फंदा और कस देगा. इसके मिलने से शव की पहचान साबित हो सकेगी.
https://इस बैंक के ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा रिटर्न! FD पर बढ़ाई गई ब्याज दरें









