আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

इस बैंक के ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा रिटर्न! FD पर बढ़ाई गई ब्याज दरें

Published on: November 15, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी सावधि जमा (FD) ब्याज दरों में बदलाव किया है. बैंक ने एफडी पर अब एक फीसदी तक ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. बैंक ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि 50 करोड़ रुपए से अधिक और 200 करोड़ रुपए से कम की थोक बचत जमा पर भी ब्याज दरों को 0.25 तक बढ़ा दिया गया है. अगर आप BOB के ग्राहक हैं तो आपको पहले के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिलेगा. भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट बढ़ाने के बाद अब सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक एफडी यानी कि फिक्स्ड डिपॉजिट की दरों में बदलाव कर रहे हैं.

https://Dexter सीरीज में ऐसा क्या था? जिसे देखकर आफताब ने किए श्रद्धा के 35 टुकड़े

इसी सिलसिले में BOB ने भी एफडी के दाम में बढ़ोतरी की है और ग्राहकों को थोड़ी राहत दी है. बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने ऐलान के साथ ही जानकारी दी है कि नई दरें प्रभावी हो गई हैं. इसके अलावा 10 साल और उससे अधिक की घरेलू और प्रवासी साधारण (NRO) सावधि जमा पर अब 6.10 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा. यह पहले 5.10 प्रतिशत था. वहीं, एक से दो साल से अधिक की जमा राशि पर अब 6.10 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा. यह दर पहले 5.50 प्रतिशत थी. साथ ही दो से तीन साल की एफडी पर मिलने वाली ब्याज को भी 0.70 प्रतिशत बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया गया है. बैंक के अनुसार, वरिष्ठ नागरिकों को हर श्रेणी पर 0.50 प्रतिशत अधिक का ब्याज मिलेगा.

https://अनियमित दिनचर्या और खान-पान की आदतों से मधुमेह का खतरा

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now