नई दिल्ली. दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों के लिए दूसरी सूची जारी कर दी है. इसी के साथ आप ने सभी 250 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. आप ने इस बार के एमसीडी चुनाव में कई मौजूदा पार्षदों का टिकट काट दिया है. इसके अलावा कुछ नेता भी, जो पार्टी का प्रत्याशी बनने का सपना देख रहे थे, उन्हें टिकट नहीं मिला. ऐसे में इन नेताओं की पार्टी को लेकर नाराजगी सामने आने लगी है. इसी कड़ी में आप पार्षद का हाई टेंशन वायर टावर पर चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. एमसीडी चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिलने पर आप पार्षद हसीब उल हसन ने टावर पर चढ़कर जमकर हंगामा किया और पार्टी पर पैसे लेकर टिकटों की लेन-देन का बड़ा आरोप लगाया.
https://‘न गोली न तलवार से, बंदा डरता है तो बापू की मार से’, बच्चे का वीडियो वायरल
टावर पर चढ़कर आप नेता ने जमकर अपनी नाराजगी जाहिर की. वहीं मौके पर प्रशासन सहित भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उनको मनाने का प्रयास किया, लेकिन वो अपनी बात पर अड़े रहे. हसीब उल हसन ने आप पर आरोप लगाते हुए कहा कि जमीन पर उतरकर हमने पार्टी के लिए दिन-रात काम किया, लेकिन पार्टी ने हमें निर्दल प्रत्याशी के तौर पर लड़ने लायक भी नहीं छोड़ा. आम आदमी पार्टी ने न केवल मेरा टिकट कैंसिल कर दिया, बल्कि सभी आवश्यक कागजात को रख लिया, ताकि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव नहीं लड़ सकूं. इससे मैं काफी आहत हूं और और उन्हें ऐसा करके सबक सिखाना चाहता हूं.
https://प्रशासनिक कसावट लाकर आम जनता को लाभ पहुंचाएं अधिकारी : मुख्यमंत्री









