আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘न गोली न तलवार से, बंदा डरता है तो बापू की मार से’, बच्चे का वीडियो वायरल

Published on: November 13, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक नौ साल के बच्चे के वीडियो ने धमाल मचा रखा है. वायरल इस वीडियो में बच्चा बेझिझक अपना परिचय दे रहा है. तिरंगा फिल्म में अभिनेता राजकुमार का फेमस डायलॉग भी अपने अंदाज में बोलते दिख रहा है. दरअसल, जिस बच्चे का वीडियो वायरल हुआ है वह यूपी के बांदा जिले का रहने वाला है. उसका नाम विवेक कुमार है और वह बांदा के एक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है. वायरल वीडियो में नौ साल का विवेक कहता नजर आ रहा है न गोली से न तलवार से, बंदा डरता है तो बापू की मार से.

https://कहीं आपका WhatsApp तो नहीं हो गया हैक, इन तरीकों से लगाएं पता

इसके अलावा विवेक अपना परिचय भी अंग्रेजी में देता नजर आ रहा है. बच्चे का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. बच्चे को जो बोलने का स्टाइल है वह दिल छू लेने वाला है. लोग वीडियो देखकर बच्चे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. नौ साल के बच्चे का टैलेंट ऐसा जिसे देखकर हर कोई हैरान है. बातचीत के दौरान बच्चे ने अपनी मन की बात भी बताई. बड़ा होकर वह क्या बनना चाहता है उसने इस बारे में भी विस्तार से बताया. जिस स्कूल में बच्चा पढ़ता है, वहां के शिक्षकों से जब इस बच्चे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बच्चा काफी टैलेंटेड है. पढ़ाई से लेकर खेलकूद में भी वह काफी होशियार है.

https://बंजारा समाज ने धूमधाम से मनाया प्रकाश उत्सव

https://www.youtube.com/watch?v=L80uIc2Vi4k

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now