नई दिल्ली. भारत ने मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है.10 नवंबर को उसका सामना इंग्लैंड की टीम से होगा. इंग्लैंड ने अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को हराकर 7 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाया था. एक अन्य सेमीफाइनल में 9 नवंबर को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भिड़ेगी. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 187 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 115 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 35 रन रेयान बर्ल ने बनाए.
https://जंगल में मिली युवक की सड़ी-गड़ी लाश, करंटयुक्त तार में फंसने से मौत का अंदेशा
सिंकदर रजा ने 34, कप्तान क्रैग इरविन 13 रन बनाए. रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट झटके. मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट लिया. इससे पहले भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 186 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 61 रन बनाए. ओपनर केएल राहुल ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाए. विराट कोहली 26 रन बनाकर आउट हुए. रोहित शर्मा 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे. हार्दिक पांड्या ने 18 गेंदों में 18 रन बनाए.
https://दिवंगत विधायक की पत्नी ने सरकारी नौकरी से दिया इस्तीफा, प्रत्याशी बना सकती है कांग्रेस











