रायपुर. कांकेर के भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से विधायक रहे दिवंगत मनोज कुमार मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी ने सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है. चुनाव में कांग्रेस उन्हें भानुप्रतापपुर सीट से उम्मीदवार बना सकती है. इसकी आधिकारिक घोषणा कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के बाद ही होगी. भानुप्रतापपुर विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित सरकारी स्कूल में व्याख्याता के पद पर तैनात थीं. निर्वाचन आयोग ने शनिवार सुबह उप चुनाव का कार्यक्रम जारी किया.
https://अगले तीन दिनों तक इन राज्यों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट
दोपहर बाद ही सावित्री मंडावी का इस्तीफा हो गया. बताया जा रहा है, पार्टी नेतृत्व की ओर से इसका निर्देश उन्हें पहले ही दे दिया गया था. निर्वाचन कानून के मुताबिक कोई सरकारी कर्मचारी अथवा लाभ के पद पर बैठा व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता. ऐसे में मंडावी को नामांकन से पहले ही नौकरी छोड़नी ही पड़ती. बताया जा रहा है, दिवंगत मनोज मंडावी की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सावित्री मंडावी को उम्मीदवार बनाने की बात कही थी. बाद मंडावी के समर्थक उनके पीछे एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में लगे हैं.
https://Himachal Election: भाजपा के घोषणा पत्र में स्कूटी, साइकिल, मुफ्त गैस सिलिंडर का वादा







