আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन्हें मिला मौका

Published on: October 31, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने दो आगामी दौरों के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम चुनी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तो एक नई टीम नजर आने वाली है. टी-20 में हार्दिक पंड्या कप्तान तो विकेटकीपर ऋषभ पंत उपकप्तान चुने गए हैं. तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक की टीम में वापसी हुई है. बांग्लादेश दौरे के लिए यश दयाल, रजत पाटीदार जैसे नए चेहरों को चुना गया है. बता दें कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 18, 20 और 22 नवंबर को टी20 मुकाबले खेलेगी. बाद 25, 27 और 30 नवंबर को वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. न्यूजीलैंड का दौरा खत्म करने के बाद भारतीय टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी.

https://भाजपा पार्षद ने किया कांग्रेस प्रवेश, संसदीय सचिव ने गमछा पहनाकर किया स्वागत

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम

हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उपकप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम

शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक.

https://पुल के साथ नदी में गिरा शख्स, तार के सहारे लड़ी जिंदगी की जंग

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, यश दयाल.

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now