जांजगीर-चांपा. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार मतदाताओं के मतदाता परिचय पत्र को आधार से लिंक करने हेतु विधानसभा 33 अकलतरा अंतर्गत कार्यरत बीएलओ को निर्देशित के बावजूद भी 50 प्रतिशत से भी कम कार्य किए जाने पर छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत 10 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. एसडीएम (राजस्व) एवं निर्वाचन रजि. अधिकारी अकलतरा के अनुसार मोचन सिंह राज बीएलओ भाग संख्या 155 अकलतरा 3, मो. आदम कुरैशी बीएलओ भाग संख्या 161 अकलतरा 9, अमित कुमार धीवर बीएलओ भाग संख्या 162 अकलतरा 10,
https://IAS समीर विश्नोई और दो कारोबारी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
राजेन्द्र कुमार कश्यप बीएलओ भाग संख्या 163 अकलतरा 11, कृष्णपाल सिंह बीएलओ भाग संख्या 172 कल्याणपुर, दिनेश कुमार राज बीएलओ भाग संख्या 196 अमोरा, गणेश निर्मलकर बीएलओ भाग संख्या 197 आरसमेटा, सच्चिदानंद कश्यप बीएलओ भाग संख्या 199 सोनसरी, अमित कुमार माथुर बीएलओ भाग संख्या 200 सोनसरी 2 और रामशरण सिंगसर्वा बीएलओ भाग संख्या 212 पकरिया को 50 प्रतिशत से भी कम कार्य किए जाने पर छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
https://लक्ष्मी-गणेश के बाद नोट पर आम्बेडकर की फोटो लगाने की मांग







