আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IAS समीर विश्नोई और दो कारोबारी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

Published on: October 27, 2022
---Advertisement---

रायपुर. IAS समीर विश्नोई और दो कारोबारी सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. प्रवर्तन निदेशालय ने 14 दिन की पूछताछ के बाद गुरुवार दोपहर बाद समीर विश्नोई, सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी को अपर सत्र न्यायधीश की अदालत में पेश किया. ईडी की ओर से बताया गया कि तीनों से उनकी पूछताछ पूरी हो चुकी है. अब इनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए. बचाव पक्ष के वकीलों ने इसका कोई विरोध नहीं किया.

https://BCCI का ऐलान- भारतीय महिला क्रिकेटरों की मैच फीस अब पुरुषों के बराबर

बाद अदालत ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया. इससे पहले सुनील अग्रवाल ने कारोबार के संचालन के लिए पत्नी के नाम पर पॉवर ऑफ अटॉर्नी जारी करने के लिए आवेदन दिया. ईडी के वकील ने इसके कुछ बिंदुओं पर आपत्ति की. उनका कहना था, इससे कारोबारी साक्ष्यों को बदले जाने की आशंका बढ़ जाएगी. बाद में सुनील अग्रवाल ने आवेदन वापस ले लिया. लक्ष्मीकांत तिवारी के वकील ने जेल में समय पर दवा आदि उपलब्ध कराने का आग्रह किया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया. बाद ईडी के अधिकारी तीनों को केंद्रीय जेल ले गए.

https://ब्लैक साड़ी में तेजस्वी प्रकाश ने ढाया कहर, देखिए तस्वीरें

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now