नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने की मांग के बाद अब सभी लोग अपनी अलग-अलग मांगें सामने रख रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने सवाल किया कि नोटों की नई श्रृंखला पर डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर क्यों नहीं. एक तरफ महान महात्मा दूसरी तरफ डॉ. अम्बेडकर. मनीष तिवारी ने कहा कि अहिंसा, संविधानवाद और समतावाद एक अद्वितीय संघ में विलीन हो रहे हैं, जो आधुनिक भारतीय प्रतिभा को पूरी तरह से जोड़ देगा.
https://ब्लैक साड़ी में तेजस्वी प्रकाश ने ढाया कहर, देखिए तस्वीरें
अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले नोट पर महात्मा गांधी के साथ-साथ लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर लगाने की मांग की थी. इधर, नोटों पर लक्ष्मी गणेश को लेकर केजरीवाल की मांग को लेकर सियासत तेज हो गई है. केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के साथ ही विपक्षी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने भी इसे लेकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भाजपा ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था और उन पर चुनाव आने से ठीक पहले ‘हिंदू कार्ड’ खेलने का भी आरोप लगाया था. यह विवाद नहीं थमा है कि अब कांग्रेस के मनीष तिवारी ने नई मांग सामने रख दी है.
https://कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC की जगह बनाई नई कमेटी









