नई दिल्ली. आईटी मंत्रालय ने मेटा से वाट्सऐप सर्वर डाउन होने को लेकर रिपोर्ट मांगी है. मेटा (META) के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वाट्सऐप मंगलवार को भारत सहित कई देशों में डाउन हो गया था. दोपहर करीब 12 बजे से लोग वाट्सऐप के जरिए ना मैसेज भेज पा रहे थे और ना ही कोई मैसेज आ रहा था. कई यूजर्स ने दावा भी किया कि वे लॉगिन करने में भी सक्षम नहीं थे. यूजर प्रोफाइल फोटो और अपनी जानकारी बदलने में असमर्थ थे. इसके अलावा डाउनटाइम के दौरान, फोन नंबर बदलना भी संभव नहीं था.
https://चक्रवात सितरंग ने बांग्लादेश में मचाई तबाही, 7 लोगों की मौत
यूजर चैट हिस्ट्री का बैकअप भी नहीं ले पा रहे थे. वाट्सऐप के काम नहीं करने की वजह से न ग्रुप चैट पर मैसेज भेज पा रहे थे और न ही व्यक्तिगत तौर पर मैसेज जा रहे थे. भारत के अलावा पाकिस्तान, इटली और तुर्की के सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने भी संदेश भेजने में सक्षम नहीं होने के बारे में पोस्ट किया. यूके में भी व्हाट्सएप सर्वर डाउन रहा. दो घंटे से ज्यादा समय तक आउटेज झेलने के बाद कुछ यूजर्स के लिए व्हाट्सएप चलना शुरू हो गया. हालांकि सभी सुविधाएं सामान्य रूप से काम नहीं कर रही. कई उपयोगकर्ता अब संदेश भेजने और प्राप्त करने में सक्षम हैं.
https://दिवाली के बाद भी मिल रहा सस्ता सोना-चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स









