नई दिल्ली. दिवाली के बाद भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मंगलवार को भी सोना-चांदी सस्ता हो गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने की कीमतों में 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 50,540 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर हो गया है. वहीं, चांदी की कीमतों में 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 57691 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यहां पर भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. सोने का हाजिर भाव आज 0.61 फीसदी गिरकर 1,651.13 डॉलर प्रति औंस रह गया है. वहीं, यहां पर चांदी की कीमत आज 0.94 फीसदी डाउन होकर 19.1929 डॉलर प्रति औंस हो गया है.
https://नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Air लॉन्च, जानिए कीमत और रेंज
चेक करें रेट्स
आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा.









