আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीएम मोदी ने रोजगार मेला का किया शुभारंभ, 75 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Published on: October 22, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को धनतेरस के मौके पर ‘रोजगार मेले’ का शुभारंभ किया. इस रोजगार मेले का मकसद देशभर में 10 लाख सरकारी पदों पर अगले एक साल में भर्ती किया जाना है. इसके तहत हर महीने 75 हजार से ज्यादा पात्र लोगों की भर्ती की जाएगी. इस रोजगार मेले में पहले चरण की 75,000 भर्तियां हो चुकी हैं. पीएम मोदी ने इनके नियुक्ति पत्र देकर आज इस मेले की शुरुआत की. रोजगार मेले के तहत विभिन्न सरकारी एजेंसियां जैसे कि SSC, UPSC, Railway इत्यादि समयबद्ध तरीके से इन भर्तियों को पूरा करेंगी. रोजगार मेले के शुभारंभ के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा और राजग के शासन वाली राज्य सरकारें और केन्द्र शासित प्रदेशों में भी इसी तरह के रोजगार मेले आयोजित करने जा रहे हैं.

https://टॉवल लपेटकर निया शर्मा ने दिए पोज, वायरल हो रहा ग्लैमरस अवतार

दादरा और नागर हवेली, दमण और दीव, जम्मू-कश्मीर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में इसी तरह के रोजगार मेले आयोजित किए जाने हैं. यहां हजारों लोगों को आने वाले कुछ ही दिनों में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. पीएम मोदी ने 10 साल पहले के हालात की चर्चा की और कहा कि आज सरकारी तंत्र में बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने ये भी कहा कि देश में कार्य संस्कृति बदल रही है. उन्होंने स्किल इंडिया अभियान के तहत एक करोड़ से अधिक युवाओं को स्किल्ड बनाए जाने की जानकारी दी और ये स्वयंसहायता समूल, खादी की रोजगार देने में भूमिका की भी चर्चा की.

https://SBI ने ग्राहकों को दिया तोहफा, FD ब्याज दरों में की बंपर बढ़ोतरी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now