नई दिल्ली. एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपने ग्लैमरस लुक शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया सेंसेशन निया शर्मा ने हाल ही में अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस तौलिया लपेटकर पोज देती नजर आ रही हैं. टीवी की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार निया शर्मा का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. तस्वीर में एक्ट्रेस व्हाइट टॉवल में फैंस के होश उड़ाती नजर आ रही हैं. अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए निया ने लिखा- एक दिन में आप खुद की तारीफ करते हैं. निया की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं.
https://बस और ट्रेलर की टक्कर में 15 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
शेयर की गई तस्वीर में निया सफेद टॉवल में इंटरनेट का पारा बढ़ा रही हैं. कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस फूलों के गुलदस्ते के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं. निया ने इन फोटोज में माथे पर काली बिंदी लगा रखी है जो उनके लुक को और भी बेहतरीन बना रही है. बता दें कि काफी समय से निया शर्मा एक्टिंग की दुनिया से दूर थीं. अब डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ से उन्होंने फिर से टीवी पर वापसी की है. बात अगर निया के एक्टिंग करियर की करें तो वह टीवी पर ‘जमाई राजा’ और ‘एक हजारों में मेरी बहना’ जैसे शोज में अहम भूमिका निभाकर घर-घर अपनी पहचान बना चुकी हैं.
https://हेट स्पीच पर SC सख्त, कहा- धर्म की परवाह किए बिना तत्काल करें कार्रवाई










