আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स की जगह चढ़ा दिया मौसम्बी का जूस, अस्पताल सील

Published on: October 21, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में झलवा स्थित ग्लोबल अस्पताल एंड ट्रामा सेंटर में प्लेटलेट्स चढ़ाने के दो दिन बाद मरीज की मौत से हंगामा मच गया. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि प्लेटलेट्स के नाम पर डॉक्टरों ने मुसम्बी का जूस चढ़ा दिया. इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसके बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया. बाद सीएमओ ने अस्पताल सील कर दिया है. दूसरी तरफ अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आरोप गलत है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बमरौली निवासी प्रदीप पांडे को डेंगू के कारण 14 अक्टूबर को पीपल गांव के ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया था.

https://10 हजार की लागत से लड़के ने बनाया रोबोट, करता है घर के काम

वहीं 16 अक्टूबर को प्लेटलेट्स 17 हजार पहुंचने पर डॉक्टरों ने पांच यूनिट का इंतजाम करने को कहा. देर रात तीन यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाने के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी. बाद 17 अक्टूबर की सुबह मरीज को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां 19 अक्टूबर को प्रदीप की मौत गई. प्रदीप के साले सोहबतियाबाग के सौरभ त्रिपाठी ने जार्जटाउन में इस मामले की शिकायत की. उनका कहना था कि अस्पताल के ही कुछ लोगों ने उन्हें पांच हजार रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से प्लेटलेट्स दी. यह भी कि प्लेटलेट्स के बैग पर अस्पताल का टैग लगा हुआ है.

https://नायब तहसीलदार, RI, पटवारी सहित राजस्व अमले की पिटाई, 9 गिरफ्तार

सौरभ ने आरोप लगाया कि अस्पताल में प्लेटलेट्स की जगह मुसम्बी का जूस चढ़ाया गया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कुछ ही देर में मामला डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तक भी पहुंच गया. बाद डिप्टी सीएम ने सीएमओ डॉ. नानक सरन को कार्रवाई के आदेश दिए. सीएमओ ने गुरुवार को अस्पताल को सील करते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है. बची हुई प्लेटलेट्स ड्रग विभाग की लैब में जांच के लिए भेजी गई है.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now