नई दिल्ली. पुलिस ने कानपुर के रावतपुर इलाके में शनिवार को कई थानों की फोर्स और सादी वर्दी में महिला पुलिस कर्मियों के साथ एक स्पा सेंटर मसाज पार्लर पर छापा मारा. इस दौरान सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ. यहां से पुलिस ने 3 लड़कियां के साथ सेंटर चलाने वाले प्रशांत सिंह और उसके साथी उदित को गिरफ्तार किया है. हालांकि कई लड़के भाग भी निकले. इससे पहले 12 अक्टूबर को कानपुर के कर्नलगंज इलाके में पुलिस ने एक स्पा सेंटर में छापा मारा था. इसमें 3 लड़कियों के साथ 2 लड़के राहुल और प्रदुम्न सिंह को गिरफ्तार किया गया था.
https://‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने की खुदकुशी
इस स्पा सेंटर का मालिक मारकंडे और उसका साथी जितेंद्र फरार हो गए थे. पुलिस ने उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है. खास बात ये है कि यहां से पकड़ी गईं लड़कियों में 2 मणिपुर की रहने वाली थीं. एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला का कहना है कि सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी. इस पर छापा मारा गया. पुलिस की कार्रवाई के दौरान महिला सिपाही भी थीं. स्पा सेंटर से 3 लड़कियां और 2 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है. जहां से कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं.
https://दहेज में गाड़ी न मिलने पर पत्नी को फोन कर दिया तीन तलाक, मामला दर्ज









