नई दिल्ली. कर्नाटक के हासन में तीन वाहनों की टक्कर में चार बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक धर्मस्थल, सुब्रमण्या, हसनम्बा मंदिरों के दर्शन कर घर लौटते समय अर्सीकेरे तालुका के गांधीनगर के पास टेंपो यात्री वाहन, केएसआरटीसी की बस और केएमएफ दूध वाहन की टक्कर हो गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई. हादसे में जान गंवाने वाले 9 लोगों में 4 बच्चे शामिल हैं, वहीं 10 लोग घायल भी हुए हैं.
https://विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का हार्ट अटैक से निधन, एक दिन का राजकीय शोक
घटना शनिवार रात 11 बजे के करीब की है. मारे गए सभी लोग टेंपो में सवार थे, जो बस और दूध के टैंकर के बीच कुचल गया. सूत्रों ने कहा कि उनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. घायलों का यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे की सूचना मिलने पर हासन के पुलिस अधीक्षक हरिराम शंकर और वरिष्ठ अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया और सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
https://सैंपल के नाम पर दुकानदारों को ‘लूट’ रहा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग!









