আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सैंपल के नाम पर दुकानदारों को ‘लूट’ रहा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग!

Published on: October 16, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के जिम्मेदार दिवाली त्योहार के मद्देनजर एक बार फिर दुकान-दुकान जाकर सैंपल लेने सक्रिय हो गए हैं. इधर, नागरिकों का कहना है कि साल में सिर्फ त्योहार पर सक्रिय विभाग साल के अन्य 9 माह में क्या करता है. उन्हें उस दौरान लोगों के स्वास्थ्य की चिंता क्यों नहीं होती. नागरिकों का कहना है कि त्योहार में विभाग को लोगों की बजाए अपनी चिंता रहती है इसलिए वे सक्रिय हो जाते हैं. बता दें कि करीब पखवाड़ेभर पहले व्यावसायियों ने स्वास्थ्य मंत्री टीएम सिंहदेव से मिलकर अपनी पीड़ा बताई थी. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन भी दिया था. बावजूद त्योहारी सीजन में ‘लूट’ जारी है.

https://कानून मंत्रियों के सम्मेलन में पीएम मोदी बोले- न्याय मिलने में देरी देश के सामने बड़ी चुनौती

सक्रिय नहीं निष्क्रिय विभाग : पंकज साहू

नागरिक कल्याण मंच के संयोजक और पूर्व पार्षद पंकज साहू का कहना है कि खाद्य औषधि प्रशासन सक्रिय नहीं निष्क्रिय विभाग है. विभाग के अफसर सिर्फ त्योहार में कार्रवाई के नाम पर व्यापारियों को परेशान करते हैं. प्रदेशभर में प्रतिबंधित गुटखा जिले में खुलेआम बिक रहा है. इस पर विभागीय अफसर कार्रवाई के लिए कभी सड़क पर सामने नहीं आते.

https://दहेज में गाड़ी न मिलने पर पत्नी को फोन कर दिया तीन तलाक, मामला दर्ज

कार्रवाई के नाम पर अपना हित साध रहे : शंभू साहू

चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शंभू साहू का कहना है कि विभाग कार्रवाई के नाम पर अपना हित साधने का काम करता है. त्योहार में ही क्यों विभाग को खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता का ध्यान आता है. जिस पर कार्रवाई करनी चाहिए उस पर विभाग ने हाथ बांध रखा है. छोटे व्यापारियों को कार्रवाई का भय दिखा सैम्पल के नाम पर हर चीज 5-6 किलो ले जाते हैं. इस संबंध में एसडीएम राकेश गोलछा ने कहा कि यह सही है कि कार्रवाई नियमित रूप से होनी चाहिए. अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो विभाग से जानकारी लेता हूं. रही बात प्रतिबंधित गुटखा कारोबार की तो इस पर भी जानकारी ली जाएगी.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now