नई दिल्ली. आईसीसी ने सितंबर 2022 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स के विजेता खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है. भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने आईसीसी के मेंस और वुमेंस अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर वुमेंस कटेगरी में जबकि पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान मेंस कटेगरी में यह अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे हैं. महिला क्रिकेट के पुरस्कार के लिए जिन खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था.
https://क्रीमिया ब्रिज पर हमले से बौखलाए रूस ने यूक्रेन पर दागीं 75 मिसाइलें, 12 की मौत
उनमें संयुक्त अरब अमीरात में ICC महिला T20 विश्व कप क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करने वालीं बांग्लादेश की निगार सुल्ताना, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना भी शामिल थीं. लेकिन हरमनप्रीत ने सुल्तान और मंधाना को पीछे छोड़ते हुए यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया. आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ के उम्मीदवारों में ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन और भारत के अक्षर पटेल भी शामिल थे. लेकिन रिजवान पहली बार बल्ले से शानदार प्रदर्शन के बाद इस अवॉर्ड को जीतने में सफल रहे. रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 7 मैचों की टी20 सीरीज में 300 से ज्यादा रन बनाए थे. उन्होंने पिछले महीने 500 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए, क्योंकि वे एशिया कप भी खेले थे.
https://सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन











