नई दिल्ली. समाजवादी पार्टी के संस्थापक और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव (82) का सोमवार को निधन हो गया. नेताजी को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की दिक्कत और सांस लेने में तकलीफ की वजह से दो अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी. उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. नौ दिन तक मेदांता के आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहने के बाद उन्होंने सोमवार सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली.
https://दिसंबर 2022 तक गड्ढेमुक्त हों सड़कें, नहीं मिलनी चाहिए शिकायत : सीएम
मुलायम सिंह यादव के निधन से देश भर में उनके समर्थकों और पार्टी लाइन से ऊपर उठकर विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़कर काम करने वाले राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है. बता दें मुलायम 1967 में पहली बार विधायक बने थे. वह आठ बार विधायक और 7 बार सांसद रहे. तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री और दो बार केंद्र में मंत्री रहे. देश के रक्षा मंत्री रहते मुलायम सिंह यादव ने सीमा पर जाकर सेना का दिल जीत लिया था. मुलायम सिंह सैफई से सत्ता के शिखर तक का सफर बड़े ही संघर्षों के साथ तय किया था.
https://सिद्धू मूसेवाला हत्यारोपी गैंगस्टर दीपक टीनू की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार









