नई दिल्ली. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने ‘पति’ और ‘ससुराल’ की समस्या अपने फैंस को बताई है, वह भी बेहद मजाकिया अंदाज में. शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर अपना यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जबरदस्त अंदाज में बिहारी लाइन पर लिपसिंक कर रही हैं. उन्होंने सिर पर दुपट्टा लिया है. वीडियो में एक पुरुष की आवाज आती है- ‘का हो, तू ना अपने ससुरे के समस्या अपने पति से काहे ना बताबे लू.’
https://सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन
जवाब में शिल्पा कहती हैं- ‘अब मलेरिया के बारे में मच्छर से बताके कोनऊ फायदा बा?’ वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा- ‘संडे रील्स.’ शिल्पा का यह वीडियो फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. कई यूजर्स ने उनके वीडियो पर रिएक्शन देते हुए उनकी लिपसिंक और मजेदार अंदाज की तारीफ की है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई सेलेब्स ने भी शिल्पा शेट्टी के इस मजेदार अंदाज की तारीफ की है. जिनमें उनकी बहन शमिता शेट्टी भी शामिल हैं. देखिए वीडियो-
https://2 महिला नक्सलियों के साथ कांग्रेस नेता गिरफ्तार










