আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2 महिला नक्सलियों के साथ कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Published on: October 10, 2022
---Advertisement---

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में मुखबिर की सूचना पर 2 महिला नक्सलियों के साथ बीजापुर के एक कांग्रेसी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार कांग्रेसी नेता का नाम केजी सत्यम है, जो बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का महामंत्री है. बताया जा रहा है कि 2 महिला नक्सलियों का इलाज करवाने तेलंगाना के वारंगल लेकर जा रहा था. इसी बीच पुलिस ने हनमाकोंडा के पास तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक इनसे पुलिस अभी भी पूछताछ कर रही है.

https://सिद्धू मूसेवाला हत्यारोपी गैंगस्टर दीपक टीनू की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा. बता दें कि जिस केजी सत्यम को तेलंगाना पुलिस ने महिला नक्सलियों के साथ गिरफ्तार किया है, वह बीजापुर कांग्रेस का पुराना कार्यकर्ता है. महामंत्री बनने से पहले वह बीजापुर में पार्टी का उपाध्यक्ष था. इसके साथ ही कई अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालता था. वह मूलतः नरवापल्ली, भोपालपट्टनम का रहने वाला है. सत्यम राजनीति के साथ-साथ सिंचाई, पंचायत और अन्य विभागों में ठेकेदारी का काम भी करता है.

https://सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही, तीन ठेकेदारों सहित ईई को नोटिस

http://गिप्पी-जैस्मिन के ‘हनीमून’ का ट्रेलर रिलीज, 25 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now