नई दिल्ली. एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन की पहली पंजाबी फिल्म ‘हनीमून’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जैस्मीन के साथ गिप्पी ग्रेवाल लीड रोल में हैं. हनीमून एक फैमिली ड्रामा है. जिसमें एक परिवारा को अनजान है कि हनीमून वास्तव में क्या है. गिप्पी और जैस्मीन एक नव विवाहित कपल बने हैं. जो शादी के रात अपना हनीमून नहीं मना पाते. बाद दोनों विदेश में हनीमून मनाने का फैसला करते हैं और इसका जिक्र अपने परिवार से करते हैं. परिवार के लोगों को पता ही नहीं होता कि हनीमून क्या होता है? वे सब भी हनीमून पर जाने के लिए कहते हैं.
https://बच्चा चोर की अफवाह, लोगों ने फेरीवालों को बेदम पीटा
बाद, 13 सदस्यों वाला परिवार एक साथ हनीमून पर जाता है. इस हनीमून में हर उम्र के लोग शामिल हैं. फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 45 सेकंड का है. इतने कम टाइम में आपको कई बार हंसी के डबल डोज मिलेंगे. ट्रेलर देखकर आपकी हंसी एक सेकंड एक मिनट के लिए भी नहीं रुकेगी. जैस्मीन भसीन समें बेहद खूबसूरत और सिंपल दिख रही हैं.फिल्म को अमरप्रीत छाबड़ा ने डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी नरेश कथूरिया ने लिखी है. बी प्राक और जानी का म्यूजिक फिल्म का एक और आकर्षण है. फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
https://सहर अफशा ने शोबिज को कहा अलविदा, पकड़ी इस्लाम की राह










