नई दिल्ली. साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को लगेगा. ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 08 बजकर 17 मिनट पर लगेगा और 10 बजकर 57 मिनट में समाप्त होगा. यह सूर्य ग्रहण पौष माह की अमावस्या के दिन मूल नक्षत्र और धनु राशि में लग रहा है. ग्रहण का सूतक काल 25 दिसंबर को दिसंबर 17:31 मिनट से लग जाएगा, जो सूर्य ग्रहण की समाप्ति के साथ ही खत्म होगा. ग्रहण काल में खान-पान, शोर, शुभ कार्य, पूजा-पाठ आदि करना निषेध होता है. गुरु मंत्र का जाप, किसी मंत्र की सिद्धी, रामायण, सूंदर कांड का पाठ, तंत्र सिद्धि ग्रहण काल में कर सकते हैं. ग्रहण के बाद पवित्र नदियों में स्नान, शुद्धिकरण करके दान देना चाहिए. इस समय में गर्भवती स्त्रियों को घर से बाहर नही निकलना चाहिए. ग्रहण काल में सूर्य से पराबैंगनी किरणे निकलती हैं, जो गर्भस्थ शिशु के लिए हानिकारक होती हैं.
http://जियो के इन प्लान्स पर मिल रहा है कैशबैक, ऐसे उठाएं फायदा
सूर्यग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान-
– सूर्य ग्रहण के दौरान अक्सर लोग नंगी आंखों के सूरज को देखते हैं. ऐसा न करें. यह आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है.
– अगर आपको सूर्यग्रहण देखना है तो इसके लिए सोलर फिल्टर चश्मे का इस्तेमाल करें.
– सोलर फिल्टर चश्मे को सोलर-व्युइंग ग्लासेस, पर्सनल सोलर फिल्टर्स या आइक्लिप्स ग्लासेस भी कहा जाता है.
– चश्मा न होने की स्थिति में सूर्य ग्रहण को न देखें.
– सूर्यग्रहण के दौरान सूरज को पिनहोल, टेलेस्कोप या फिर दूरबीन से भी न देखें.
http://प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- एक ही चिता पर करना अंतिम संस्कार










