नई दिल्ली. बाहरी दिल्ली के बवाना में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. प्रेमी युगल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि जीते जी परिवार और समाज हमें मिलने नहीं देगा लेकिन मरने के बाद एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर देना. पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है. पुलिस के मुताबिक लड़की नाबालिग थी. वह अपने माता-पिता और तीन बहनों के साथ रहती थी. उसकी दूर के रिश्ते में बुआ के लड़के 22 वर्षीय गोविंद उर्फ गोलू के साथ प्रेम संबंध था. गोलू राजस्थान के कोटा में दर्जी का काम करता था. दोनों 5 दिसंबर को घर से फरार भी हो गए थे, जिसकी तहरीर लड़की के परिजनों ने बवाना थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था.
http://सरायपाली में भाजपा का कब्जा, बागबाहरा में किसी को बहुमत नहीं
इस घटना के बाद दोनों पर परिजनों ने तमाम प्रतिबंध भी लगा दिए थे. सोमवार को गोविंद लड़की के घर पहुंच गया. उस समय लड़की माता-पिता नौकरी पर गए थे और केवल बहनें ही थीं. दोनों ने कमरा अंदर से बंद कर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजनों से पूछताछ भी की. पुलिस को मौके से दोनों के लिखे दो-दो पन्ने के सुसाइड नोट भी मिले, जिसमें परिजनों को निर्दोष बताते हुए उन्हें परेशान न करने की गुजारिश की गई थी. सुसाइड नोट में किशोरी ने लिखा था कि मैं आपसे और परिवार से बहुत प्यार करती हूं, लेकिन मैं उससे भी बहुत प्यार करती हं. अब हम दोनों एक दूसरे के बगैर भी नहीं रह सकते हैं. हम दोनों के मरने के बाद एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार कर देना. जबकि गोविंद ने लिखा कि जीते जी तो हम एक नहीं हो सके, लेकिन मरने के बाद एक जरूर हो सकेंगे. हम दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार करना.
http://मॉडल और टीवी पर्सनैलिटी जगी जॉन की किचन में मिली लाश









