আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी की चर्चा पर रोई रूसी सैनिक की पत्नी

Published on: October 7, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. बुल्गारिया की भविष्यवक्ता रहीं बाबा वेंगा ने रूस-यूक्रेन युद्ध की सटीक भविष्यवाणी की थी. उसी को आधार मानकर अब दावा किया जा रहा है कि अभी ये जंग दो साल तक और खिंचेगी. ऑयरिश मिरर में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों के फौजी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से परेशान दिख रहे हैं. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि जंग में डटे एक रूसी सैनिक और उसकी पत्नी के बीच फोन पर हुई एक बातचीत यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर अपलोड की है. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के खुफिया निदेशालय द्वारा YouTube पर अपलोड किए गए एक वीडियो में, महिला को अपने पति को इंटरसेप्ट किए गए फोन कॉल के दौरान रोते हुए सुना जा सकता है.

https://रावण के नहीं जले 10 सिर, क्लर्क सस्पेंड; 4 को नोटिस

इस संवाद में रूस का फौजी और उसकी पत्नी विलाप करते हुए ये कह रहे हैं कि अभी वो दोनों कुछ और पता नहीं कितने समय के लिए एक दूसरे को नहीं देखे सकेंगे. आगे रूसी फौजी अपनी पत्नी को समझाता है- हौसला रखो. अभी घर लौटना नामुमकिन है, तुम ये क्यों नहीं समझती जिन्होंने ऐसा किया उनका क्या हाल हुआ. जिसने आदेश नहीं माना उसके साथ बुरा हुआ. आगे ये जोड़ा बाबा वेंगा की भविष्यवाणी की चर्चा करता है और पत्नी फूट-फूट कर रोने लगती है. ओडियो में रूस का सैनिक अपनी पत्नी से कहता है, ‘बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक हमारी जंग 2024 तक चलेगी. कल मैं सोच रहा था कि मैं तुम्हें दो साल तक नहीं देख पाउंगा’. फिर उसकी पत्नी कहती है, ‘मैं भी नहीं रह सकती.’ फिर वो भी रोने लगती है.

https://शासकीय कर्मियों के लिए लगेंगी फेस रीडिंग मशीन, मनमानी पर होगी कार्रवाई

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now