धमतरी. विजयादशमी पर बुधवार को रावण दहन के दौरान रावण के दस में से एक भी सिर नहीं जला. अब पुतला बनाने में लापरवाही पर नगर पालिक निगम के कर्मचारी राजेंद्र यादव को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं 4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है. गौशाला मैदान में 5 अक्टूबर की रात करीब 8.15 बजे रावण दहन का कार्यक्रम शुरू हुआ. तीस फीट ऊंचे रावण के पुतले में आग लगाई गई. पुतला तो एक मिनट में ही जलकर स्वाहा हो गया, लेकिन सभी सिर बचे रह गए.
https://जब नन्हीं सी बच्ची ने मंत्री डहरिया के चेहरे पर ला दी मुस्कान
कार्यक्रम के बाद 10 सिरों को नीचे उतारा गया और उन्हें एक जगह रखकर जलाया गया. मौके पर मौजूद निगम अफसरों और जनप्रतिनिधियों की हंसी उड़ने लगी. निगम के प्रभारी आयुक्त और ईई राजेश पद्मवार ने कहा कि रावण बनाने वाले को एक भी रुपए नहीं दिया जाएगा. इधर, रावण दहन के पहले दशहरा मैदान में भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे. आदर्श बाल समाज लीला मंडली के कलाकारों ने रामलीला का भी मंचन किया. करीब 45 मिनट तक भगवान श्रीराम और रावण वध का मंचन हुआ.
https://दीपावली के पहले किसानों, भूमिहीन मजदूरों और गोबर विक्रेताओं के खाते में आएंगे 1800 करोड़ रुपए







