बिलासपुर. एक बस कंडक्टर की ईमानदारी ने सबका दिल जीत लिया है. दरअसल, रायपुर निवासी ममता जांगड़े बीते रविवार को आरबीएस बस से बिलासपुर के लिए निकलीं थीं. बिलासपुर पहुंचने के बाद वह अपना पर्स भूल गई, और उतर कर अपने घर के लिए निकल गईं. तभी अचानक उन्हें पर्स का ध्यान आया. वह तत्काल वापस बस स्टैंड पहुंची, तब तक बस वहां से रवाना हो गई थी. पर्स में सोने-चांदी के गहनों और पैसों के साथ चार लाख का माल था. लिहाजा, उन्होंने सिरगिट्टी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.
https://भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, एक पायलट की मौत
दीनदयाल कॉलोनी निवासी ईश्वर सिंह ठाकुर आरबीएस बस में कंडक्टर हैं. बस में पर्स देखकर ईश्वर सिंह ने उसे अपने पास रख लिया था, जिसे उन्होंने सिरगिट्टी थाने में जमा करा दिया. इधर, पुलिस ने पर्स मिलने पर ममता जांगड़े को इसकी सूचना दी. पुलिस के बुलावे पर महिला मंगलवार को सिरगिट्टी थाने पहुंची. इस दौरान कंडक्टर ईश्वर सिंह ठाकुर की मौजूदगी में महिला ने पर्स चेक किया, जिसमें सभी गहनों के साथ रुपए भी थे. पुलिस ने महिला को पर्स लौटा दिया. पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश करने के लिए ईश्वर सिंह को धन्यवाद दिया.
https://क्या पति-पत्नी दोनों को मिलेंगे पीएम किसान योजना के 6 हजार रुपए?







