नई दिल्ली. अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास बुधवार को भारतीय सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह दुर्घटना किस वजह से हुई है अभी इसका कारण सामने नहीं आ सका है. सेना अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है. वहीं, दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है. घटना पर प्रेस रिलीज सामने आया है जिसमें बताया गया कि, तवांग के पास अग्रिम क्षेत्र में उड़ान भर रहा सेना का चीता हेलीकॉप्टर आज सुबह करीब 10 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.
https://पूर्व मंत्री बोले- लालू यादव के कहने पर मंत्री बना और उनके कहने पर ही इस्तीफा दिया
जिसके बाद आनन-फानन में दोनों पायलटों को नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां एक पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है. प्रेस रिलीज में कहा गया कि, अभी दुर्घटना का कारण पता नहीं चल सका है. इस पर जांच की जाएगी और क्रैश का असल कारण जाना जाएगा.
https://मुख्यमंत्री का बड़ा निर्णय, राज्य अलंकरण श्रेणी में दिए जाएंगे तीन नए पुरस्कार









