नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 93वें एपिसोड को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि 28 सितंबर को अमृत महोत्सव का एक विशेष दिन आ रहा है. इस दिन हम भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह जी की जयंती मनाएंगे. भगत सिंह जी की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरुप एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है. यह तय किया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने Sign Language के बारे में बात करते हुए कहा कि बहुत से ऐसे भी लोग हैं जो या तो सुन नहीं पाते, या, बोलकर अपनी बात नहीं रख पाते.
https://कंगना रनौत मथुरा से लड़ेंगी चुनाव? हेमा मालिनी बोलीं- राखी सावंत को भी भेज देंगे
ऐसे साथियों के लिए सबसे बड़ा सम्बल होती है, Sign Language. लेकिन भारत में बरसों से एक बड़ी दिक्कत ये थी कि Sign Language के लिए कोई स्पष्ट हाव-भाव तय नहीं थे, standards नहीं थे. इन मुश्किलों को दूर करने के लिए ही वर्ष 2015 में Indian Sign Language Research and Training Center की स्थापना हुई थी. उन्होंने कहा कि आज भारत Para Sports में भी सफलता के परचम लहरा रहा है. हम सभी कई Tournaments में इसके साक्षी रहे हैं. आज कई लोग ऐसे हैं, जो दिव्यांगों के बीच Fitness Culture को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने में जुटे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय खेलों का जिक्र करते हुए कहा कि 29 सितंबर से गुजरात में National Games का आयोजन हो रहा है. ये बड़ा ही खास मौका है, क्योंकि National Games का आयोजन, कई साल बाद हो रहा है.
https://‘डॉक्टर जी’ का गाना ‘हर जगह तू’ रिलीज, आयुष्मान-रकुल की दिखी शानदार केमिस्ट्री









