আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, रोहित की तूफानी पारी

Published on: September 24, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. नागपुर में खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. बारिश से बाधित 8 ओवर के इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलने के बाद टीम इंडिया को 91 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे मेजबान टीम ने अंतिम ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत ने इस जीत के साथ ही तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. आठ ओवर में 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही. कप्तान रोहित शर्मा ने शुरुआती ओवरों में कई छक्के लगाकर टीम को शानदार शुरुआत दी. भारत का पहला विकेट केएल राहुल के रूप में तीसरे ओवर में लगा.

https://लापता रिसेप्शनिस्ट की हत्या, भाजपा नेता का बेटा समेत 3 गिरफ्तार

राहुल 6 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए. विराट कोहली 6 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए. सूर्यकुमार बिना खाता खोले आउट हुए. हार्दिक 9 गेंद में 9 रन बना सके. आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक (10*) ने पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई. रोहित ने 20 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 46 रनों की पारी खेली. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने मैथ्यू वेड की नाबाद 43 रनों की पारी की बदौलत 8 ओवर में 5 विकेट पर 90 रन बनाए थे. भारत के लिए गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने दो ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

https://स्कूली शिक्षकों को शिक्षा सत्र के अंत तक पात्रतानुसार मिलेगी पुनर्नियुक्ति

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now