रायपुर. प्रदेश में स्कूली शिक्षकों को शिक्षा सत्र के अंत तक पात्रतानुसार पुनर्नियुक्ति दी जाएगी. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय एवं शत प्रतिशत अनुदान प्राप्त शालाओं के शिक्षकों (सहायक शिक्षक से प्राचार्य तक) को पुनर्नियुक्ति प्रदान किए जाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संबंधितों जारी पत्र में कहा गया है कि विभाग द्वारा 15 जून 2012 के माध्यम से शिक्षकों की कमी को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिवर्ष शिक्षा सत्र के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय एवं शत प्रतिशत अनुदान प्राप्त शालाओं के शिक्षकों को उस शैक्षणिक सत्र के अवसान 30 अप्रैल तक पुनर्नियुक्ति किए जाने के संबंध में निर्देश जारी किए गए थे. बाद समय-समय पर शासन द्वारा इन निर्देशों में संशोधन किए गए.
https://हाथियों के हमले से महिला की मौत, घरों को भी तोड़ा
रबी फसलों के प्रमाणित बीज की विक्रय दरें निर्धारित
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा रबी सीजन 2022-23 की फसलों के प्रमाणित बीज की दरों का निर्धारण किया गया है. कृषक रबी सीजन के लिए किसान अनाज, दलहन, तिलहन फसलों के प्रमाणित बीज सहकारी समितियों से निर्धारित दर पर क्रय कर सकेंगे. छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा गेहूं के उच्च किस्म के प्रमाणित बीज की दर 3425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है, जबकि गेहूं की बौनी किस्म के प्रमाणित बीज की कीमत 3400 रुपए प्रति क्विंटल है. इसी तरह प्रति क्विंटल समस्त किस्मों के चना बीज का मूल्य 7500 रुपए, मटर का 8300 रुपए, मसूर का 8000 रुपए, तिवड़ा का 5000 रुपए, सरसो का 7000 रुपए, अलसी का 6000 रुपए, कुसुम का 6500 रुपए तथा मूंगफली की समस्त किस्मों के प्रमाणित बीज का मूल्य 8200 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है.
https://कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई है, लेकिन अंत करीब : WHO







