আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चेम्बर ऑफ कॉमर्स से मिलने में कलेक्टर-एसपी कर रहे परहेज!

Published on: September 21, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. जिले के उच्च अधिकारियों के रवैये से परेशान चैम्बर ऑफ कॉमर्स के व्यावसायी जल्द ही अपनी दुकानें बंद कर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और डीजीपी से करेंगे. ज्ञात हो कि जिले के अफसर चेम्बर ऑफ कॉमर्स से मुलाकात तक करने से परहेज कर रहे हैं. परेशान व्यावसायी इन अफसरों को अपनी मामूली समस्या से भी अवगत नहीं करा पा रहे हैं. चेम्बर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में जिले के कलेक्टर-एसपी महासमंद चेम्बर ऑफ कॉमर्स से मिलने से लगातार परहेज कर रहे हैं. जिम्मेदार व्यावसायियों का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय आसानी से मिल जाता है, पर कलेक्टर-एसपी से मिलकर समस्याओं को साझा करने या मोबाइल से जानकारी देना भी आसान नहीं है.

https://सोने की कीमत में गिरावट जारी, चेक करें लेटेस्ट रेट

एक व्यावसायी ने बताया कि इन अफसरों का रवैया देखकर लगता है कि ये जानबूझ कर सरकार से व्यावसायियों को नाराज करने के लिए ही व्यवसायियों से मिलने में परहेज कर रहे हैं. चेम्बर के एक प्रमुख पदाधिकारी ने अपनी आप बीती सुनाते हुए बताया कि वे एक से अधिक बार कलेक्टर से मिलने उनके कार्यालय अपना प्रतिनिधिमंडल लेकर गए और पर्ची भेजी. जिस पर वहां पदस्थ भृत्य ने थोड़ी देर में साहब मिलेंगे कहा था। व्यावसायियों के बाद आए लोग कलेक्टर से मिलते रहे और जाते रहे, पर उनका नम्बर नहीं आया. करीब घंटे भर बाद साहब कार्यालय से किसी से बात करते हुए बाहर आए और कार में बैठकर चले गए. इसी तरह पता लगने पर की साहब अपने बंगले में है। व्यावसायी वहां भी पहुंच कर अपनी फरियाद रखना चाहते थे. पर, यहां भी उन्हें इंतजार करवाया गया और अंततः मुलाकात रद्द कर दी गई.

https://3 माह से अधिक अनुपस्थित 30 शिक्षकों की सेवा समाप्ति के निर्देश

बाद पुलिस अधीक्षक से भी चेम्बर पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल मिलकर फरियाद करना चाहता था, पर अनेक प्रयासों के बाद भी साहब रहते हुए भी व्यावसायियों की नहीं सुन रहे. दरअसल, व्यावसायी इन दिनों चोरी की घटनाओं से परेशान हैं. व्यवसायी इसे रोकने की किसी योजना के संबंध में अफसरों के सामने अपनी बात रखना चाहते थे, पर अज्ञात कारणों से अफसर इनसे मिलना ही नहीं चाहते, जिससे जिले के व्यावसायी खासे परेशान हैं. इधर, जिले के जिम्मेदार अफसरों द्वारा व्यावसायियों को नजरअंदाज कर उनसे मुलाकात से भी परहेज करने से क्षुब्ध चेम्बर जल्द ही मुख्यमंत्री से मिल कर नगर बंद कराएगा.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now