আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में बजरंग पूनिया ने जीता कांस्य पदक

Published on: September 19, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. बजरंग पूनिया ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया है. बजरंग ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक के मैच में पुएर्टो रिको के सेबस्टियन रिवेरा को 11-9 से हरा दिया. इससे पहले बजरंग को क्वार्टर फाइनल में यूएसए के जॉन दियाकोमिहालिस ने हराया था. फिर रेपचेज के जरिए बजरंग कांस्य पदक के मैच में पहुंचे और जीत हासिल की. रेपचेज के पहले मैच में बजरंग ने आर्मेनिया के वेजगेन तेवान्यान को कड़े टक्कर में हराया. बजरंग ने अपने अभियान की शुरुआत अपने पहले मुकाबले में सिर की चोट के साथ की थी.

https://विधायक धर्मजीत सिंह JCCJ से 6 साल के लिए निष्कासित

पूरे टूर्नामेंट में वह कुछ खास नहीं दिखे, लेकिन अपने विरोधियों को मात देने और भारत के लिए पदक जीतने के लिए महत्वपूर्ण क्षणों में अपने अनुभव का इस्तेमाल किया. ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के कांस्य पदक के प्लेऑफ मैच में 6-0 से पीछे चल रहे थे. बाद बजरंग ने वापसी की और 11-9 से जीत हासिल की. विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बजरंग पुनिया का यह चौथा पदक है. बजरंग ने 2013 में कांस्य, 2018 में रजत और 2019 में फिर से कांस्य जीता. बजरंग पुनिया इस वैश्विक आयोजन में चार पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान हैं. भारत ने विश्व कुश्ती अभियान को दो कांस्य पदक के साथ समाप्त किया. बजरंग से पहले विनेश फोगट ने महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता था.

https://‘विक्रम वेधा’ का गाना ‘अल्कोहलिया’ रिलीज, दिखा ऋतिक का शानदार डांस

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now