नई दिल्ली. ‘विक्रम वेधा’ का आइटम नंबर ‘अल्कोहलिया’ रिलीज कर दिया गया है. वीडियो में ऋतिक रोशन अपने गिरोह के साथ जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं. ट्रैक को विशाल-शेखर, स्निग्धजीत भौमिक और अनन्या चक्रवर्ती ने गाया है. गाने का संगीत हिट जोड़ी विशाल-शेखर ने दिया है, जबकि मनोज मुंतशिर ने इसे लिखा है. नेटिजेंस को ऋतिक के डांस के साथ-साथ गाने के बोल पसंद आ रहे हैं. ‘अल्कोहलिया के जरिए दर्शक ऋतिक को करीब 3 साल बाद डांस फ्लोर पर थिरकते हुए देख रहे हैं. वे आखिरी बार साल 2019 में फिल्म ‘वॉर’ में डांस करते हुए नजर आए थे.
https://यूट्यूबर को मारी गोली, नक्सलियों के खिलाफ अपलोड किए थे 19 वीडियो
इस फिल्म में सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. विक्रम वेधा इसी नाम की एक तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है, जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. विक्रम वेधा की कहानी ट्विस्ट और टर्न से भरी है, क्योंकि एक सख्त पुलिस वाला विक्रम (सैफ अली खान), एक खूंखार गैंगस्टर वेधा (ऋतिक रोशन) को ट्रैक करने और उसका पीछा करने के लिए निकलता है.
https://Hero Splendor Plus नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, जानिए कीमत










