नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 6 आरोपियों ने दो सगी बहनों की हत्या कर दी. परिजनों की मौजूदगी में गुरुवार दोपहर हुए पोस्टमॉर्टम में दोनों बहनों के साथ अनाचार के बाद उनकी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है. इस बीच परिजनों ने नौकरी और मुआवजे की मांग की, जिस पर देर शाम प्रशासन के आश्वासन पर परिजनों ने दोनों बहनों का अंतिम संस्कार कर दिया. बता दें कि इस मामले में बुधवार देर रात मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन कोतवाली क्षेत्र में 14 सितंबर को उस वक्त चीख-पुकार मच गई थी जब दो सगी बहनों की लाशें पेड़ पर लटकी मिलीं थीं.
https://सलमान को फार्महाउस में मारने की थी प्लानिंग, बिश्नोई गैंग के प्लान B का खुलासा
पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे के अंदर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है. इस हत्याकांड के आरोपी जुनैद, सोहैल, छोटू, हाफिजुल, आरीफ और करीमुद्दीन हैं. इनमें से सोहैल और जुनैद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहले लड़कियों को फुसलाया और फिर खेत में ले गए. यहां उन्होंने लड़कियों के विरोध करने के बावजूद उनसे शारीरिक संबंध बनाए. बाद जब लड़कियां आरोपियों पर शादी का दबाव बनाने लगीं तो उन्होंने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी. बाद दोनों के शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की.
https://SBI ने BPLR में किया 0.70% का इजाफा, महंगी हो जाएगी आपकी EMI









