नई दिल्ली. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने कस्टमर्स को बड़ा झटका देते हुए अपने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट में 70 बेसिस प्वाइंट यानी 0.70% की बढ़ोतरी की है. इस बढ़ोतरी के बाद से बैंक का अब नया BPLR 13.45% तक पहुंच गया है. बैंक द्वारा बढ़ाई गई यह नई दरें 15 सितंबर 2022 से लागू हो चुकी हैं. बैंक ने इस बढ़ोतरी की जानकारी अपने आधिकारिक वेबसाइट पर दी है. बीपीएलआर में इस बढ़ोतरी का सीधा असर ग्राहकों पर पड़ने वाला है. गौरतलब है कि पहले यह BPLR 12.75% था जो अब बढ़कर 13.45% तक पहुंच गया है.
https://थाना-चौकी प्रभारियों का तबादला, कुमारी को महासमुंद थाने की कमान
इससे पहले बैंक ने अपने BPLR में बढ़ोतरी जून 2022 में की थी. बीपीएलआर के अलावा बैंक ने अपने बेस रेट में भी इजाफे का ऐलान किया है. नई बेस रेट 8.7% तक पहुंच गया है. बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट और बेस रेट में बढ़ोतरी का सीधा असर ग्राहकों की ईएमआई पर पड़ने वाला है. होम लोन (Home Loan), कार लोन, एजुकेशन लोन जैसे कई तरह के कर्ज की ईएमआई (EMI) की किस्त बढ़ने वाली है. एसबीआई BPLR और बेस रेट की हर तीन महीने पर समीक्षा करने वाला है.










