আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मिनी बस खाई में गिरी, तीन बच्चों समेत 12 की मौत

Published on: September 14, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. जम्मू संभाग के पुंछ जिले की मंडी तहसील में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास सावजियां में बुधवार को मिनी बस हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में 12 लोग मारे गए हैं, जबकि 22 लोग घायल हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया. जानकारी के अनुसार, गली मैदान से पुंछ के लिए जा रही एक मिनी बस सीमावर्ती क्षेत्र सावजियां के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग घायल हैं. मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. घायलों को पुंछ जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है. इनमें से 5 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि 4 घायलों को सड़क के रास्ते कश्मीर भेजा गया है.

https://गोवा कांग्रेस के 8 विधायक हुए भाजपा में शामिल

अस्पताल सीएमओ डॉ. शमीम उल निशा ने बताया कि अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है. अभी तक दो घायलों की मौत हो गई है. दस लोगों की मंडी में मौत हुई है. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वयं राजा सुखदेव सिंह अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना. उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों को उचित सहायता दिए जाने की हिदायत दी. साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए और घायलों के लिए एक लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुंछ सड़क हादसे को दुखद बताया है. उन्होंने पीएमएनआरएफ की ओर से मृतकों के परिजनों के लिए दो लाख रुपए और घायलों के 50 हजार रुपए की सहायता राशि की घोषणा की.

https://देवारी तिहार पर किसानों को मिलेगी न्याय योजना की तीसरी किस्त

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now