नई दिल्ली. गोवा कांग्रेस के 8 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं. इन विधायकों को गोवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. इनमें दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रूडोल्फ फर्नांडीस का नाम शामिल है. बता दें कि 40 सदस्यों वाली गोवा विधानसभा में कांग्रेस के 11 और भाजपा के पास 20 विधायक थे. अब कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है, जिसके बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है.
https://देवारी तिहार पर किसानों को मिलेगी न्याय योजना की तीसरी किस्त
गोवा में अब कांग्रेस के पास केवल 3 विधायक बचे हैं. जुलाई 2019 में भी इसी तरह कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे. इस दौरान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि अब देश में ‘कांग्रेस छोड़ो यात्रा’ शुरू हो गई है. बता दें कि इसी साल जुलाई में कांग्रेस ने पार्टी विरोधी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाकर दिगंबर कामत और माइकल लोबो पर कार्रवाई की थी. उस वक्त कांग्रेस टूट से बचने के लिए अपने 5 विधायकों को चेन्नई शिफ्ट कर दिया था.
https://सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y22 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स









