नई दिल्ली. एक शख्स ने अपनी पत्नी से इजाजत लेकर मंदिर में किन्नर से शादी कर ली. यह अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ओडिशा के भुवनेश्वर में एक शख्स को एक साल पहले किन्नर से प्यार हो गया था. बाद वह अक्सर किन्नर के साथ ही समय बिताता था. कुछ दिन बाद जब पत्नी को पता चला कि दोनों के बीच एक साल से संबंध है तो कुछ देर के लिए वह भी हैरान रह गई. हालांकि पति के काफी मनाने पर वह राजी हो गई और किन्नर से शादी कराने के लिए खुद ट्रांसजेंडरों के मुखिया से संपर्क किया. बाद में, वह संगीता को अपने घर ले आई और ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों की मौजूदगी में अपने पति से उसकी शादी करा दी.
https://TMKOC : नए प्रोमो में दिखी नए तारक मेहता की झलक
वहीं किन्नर को घर लाने के बाद पत्नी एक छत के नीचे रहने के लिए राजी भी हो गई. पत्नी ने कहा कि दोनों बहन की तरह साथ रहेंगे. मेरे पति अगर खुश हैं तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है. किन्नर से शादी करने वाले शख्स के दो बच्चे हैं. अब सभी एक घर में रहेंगे. सेबकारी किन्नर महासंघ की अध्यक्ष कामिनी ने विवाह की सारी रस्मों को पूरा कराया. उन्होंने कहा कि हम दोनों के लिए खुश हैं और उन्हें सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हैं. हालांकि कानूनी रूप से पहली पत्नी से तलाक लिए बिना कोई शख्स दूसरा विवाह नहीं कर सकता. चूंकि यह शादी शख्स की पत्नी की सहमती से हुई है, इसलिए थाने में कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ.
https://दुःख के आंसू लेकर आई वृद्धा खुशी के आंसुओं के साथ लौटीं









