আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

TMKOC : नए प्रोमो में दिखी नए तारक मेहता की झलक

Published on: September 13, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में शैलेष लोढ़ा ने शो का साथ छोड़ दिया तो मेकर्स ने नए तारक मेहता को इंट्रोड्यूस किया है. शो के लेटेस्ट प्रोमो में नए तारक मेहता की झलक दिख रही है. फैंस जहां नए तारक साहब का वेलकम कर रहे हैं वहीं पुराने को मिस करते नजर आ रहे हैं. फैंस का मानना है कि शैलेष की जगह अब सचिन श्रॉफ नजर आएंगे. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ मेकर्स ने लेटेस्ट प्रोमो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

https://दुःख के आंसू लेकर आई वृद्धा खुशी के आंसुओं के साथ लौटीं

प्रोमो में तारक मेहता की वाइफ अंजलि वाइफ कहीं जाती हुई नजर आ रही हैं तभी उनके कान में सोसाइटी के पंडाल से गणेश आरती गाने की आवाज आती है. वह थोड़ा ठिठक कर सुनती हैं. प्रोमो में एक शख्स को पीछे से हाथ जोड़े हुए और उसकी आंख दिखाई जा रही, पूरा चेहरा नहीं दिख रहा. इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है- आखिर कौन कर रहा है गणपति बप्पा की आरती, जानने के लिए देखते रहिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा, मंडे-सैटरडे साथ 8.30 बजे. फैंस इस प्रोमो को देख नए तारक मेहता का स्वागत कर रहे हैं और गेस कर रहे हैं कि सचिन श्रॉफ ही हैं.

https://जब छात्रा ने मुख्यमंत्री से पूछा- आपकी मुस्कुराहट का राज क्या है

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now