रायगढ़/लैलूंगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजपुर पहुंचे. मुख्यमंत्री का भेंट-मुलाकात स्थल में स्थानीय महिलाओं ने हाथ से बने कांसा घास और धान बाली का हैट पहनाकर स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने साड़ी देकर हैट बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया. इस अवसर पर कदम्ब का पौधा लगाया गया. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने, ग्राम बसंतपुर और घटगांव में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करने, लैलूंगा से पोतरा मार्ग में खारून नदी पर पुलिया का निर्माण करने, कटंगपारा से सलिहापारा पहुंच मार्ग पर खारून नदी में नया पुलिया बनाने, लैलूंगा के शासकीय गहिरा गुरू रामेश्वर कॉलेज में नए कमरों का निर्माण करने, हर संकाय में सीटों की संख्या बढ़ाने, लैलूंगा में नए इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराने की घोषणा की.
https://दुःख के आंसू लेकर आई वृद्धा खुशी के आंसुओं के साथ लौटीं
मुख्यमंत्री ने राजपुर के हायर सेकंडरी व हाईस्कूल का नामकरण दानदाता स्व. रूपधर बेहरा के नाम पर करने की घोषणा की. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लैलूंगा की छात्रा चांदनी मिश्रा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आपके चेहरे की मुस्कान का राज क्या है, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये गुण सिर्फ इंसानों को मिला है, जो काम हम कर रहे हैं उसमें मजा आना चाहिए. तुम पढ़ रही हो तो पढ़ने में मजा आना चाहिए तो मुस्कान बनी रहेगी. तनाव में नहीं, खुश रहना चाहिए और सबकी सेवा करो, सेवा में जो मजा है वो कहीं और नहीं. छात्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके स्कूल में टीचर की कमी है, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कमी दूर कर देंगे.







