नई दिल्ली. अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘थैंक गॉड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर कॉमेडी के साथ इमोशंस का भी तड़का लगता है. ट्रेलर की शुरुआत एक ऑफिस जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदार अयान कपूर के साथ होती है, जो एक कार एक्सीडेंट के बाद जीवन और मृत्यु के बीच फंस जाता है. वह चित्रगुप्त से मिलता है. चित्रगुप्त का किरदार अजय देवगन ने निभाया है. चित्रगुप्त अयान को उसकी कमजोरियों, जैसे क्रोध, ईर्ष्या, आदि के बारे में बताता है. चित्रगुप्त के किरदार में अजय कई मजेदार डायलॉग मारते हैं.
https://ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन
बाद सिद्धार्थ के कई कॉमेडी सींस आते हैं. रकुल फिल्म में सिद्धार्थ की पत्नी और एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभा रही हैं, जो क्राइम ब्रांच में होती है. फिल्म में नोरा फतेही का आइटम नंबर भी है, जो एक्सटेंडेट है. ट्रेलर वायरल हुए ‘मनिके मगे हिते’ की भी याद दिलाएगा. इसमें कीकू शारदा भी अपनी फनी अंदाज दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में अजय एक विशाल अग्नि आकृति के रूप में उभरकर अपना ईश्वरीय अवतार दिखाते हैं. ट्रेलर मजेदार है और यह एक फैमिली एंटरटेनर है. फिल्म का निर्देशन ‘टोटल धमाल’ फेम इंद्र कुमार ने किया है.
https://50 MP कैमरे के साथ Realme C33 भारत में लॉन्च, कम कीमत में स्टाइलिश फोन










