আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पटवारी और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

Published on: September 8, 2022
---Advertisement---

दुर्ग/सूरजपुर. ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम ने दुर्ग जिले के जामुल पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार एक युवक ने एसीबी में शिकायत की कि जामुल पटवारी नीलकमल सोनी उससे जमीन नामांतरण और ऋण पुस्तिका बनाने के नाम पर 6 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है. शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने शिकायतकर्ता को रंग लगे नोट 6 हजार रुपए दिए. उन रुपए को पटवारी ने जैसे ही रिश्वत के रूप में लिया एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. टीम ने पटवारी नीलकमल सोनी के पास से नोट जब्त कर उसके खिलाफ धारा 7 (क) के तहत मामला दर्ज किया है.

https://किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, महिला दलाल समेत 5 गिरफ्तार

इसी तरह एसीबी ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सूरजपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 बाबू को 15 हजार रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है. एसीबी रायपुर को यह शिकायत मिली थी कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का बाबू विद्यालय के वर्ष 2021-22 की मान्यता के नवीनीकरण के लिए 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है. जैसे ही बाबू रिश्वत लेने के लिए तैयार हुआ एसीबी ने शिकायतकर्ता को रंग लगे नोट दिया. जुगेश्वर प्रसाद ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेने के लिए शिकायकर्ता को एक बुक डिपो में बुलाया था. वहां एसीबी ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

https://50 MP कैमरे के साथ Realme C33 भारत में लॉन्च, कम कीमत में स्टाइलिश फोन

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now